भवानीपुर गांव स्थित टावर चौक के समीप 21 वर्षीय नवविवाहिता नैना देवी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, जिसकी लाश पुलिस ने बरामद की है। नैना के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को पति सौरभ यादव ने पत्नी की पिटाई की थी। मामला पुलिस के संज्ञान में गया था, शनिवार को जब पुलिस पहुंची तो, घर वालों ने घरेलू बात कहकर लौटा दिया। पर दोपहर बाद ही पुलिस की महिला की मौत की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे लेकर तहकीकात की। चर्चा यह है कि पति की पिटाई से तंग आकर उसने जहर खा लिया।

पर पुलिस ने एक दिन पहले हुई नैना की पिटाई की घटना को देखते हुए इस बात की जांच कर रही है कि, नैना ने जहर खाया या उसे खिलाया गया था। पत्नी की मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति मौके से फरार हो गया। पति ड्राइवर है वह प्राइवेट गाड़ी चलाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नैना के सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। नैना खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खेराडीह गांव निवासी अनिल यादव की पुत्री बताई गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। सूचना पर नैना के मायके वालों अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।

मां के बयान पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस ने नैना की मां फुलझड़ी देवी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पति सौरभ यादव, देवर गौरव यादव व ससुर हुलो यादव का नाम शामिल है। पूछताछ के बाद पुलिस ने देर शाम को नैना की सास को पूछताछ के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया। नैना के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Whatsapp group Join

दो वर्ष पूर्व सौरभ ने नैना से किया था प्रेम विवाह

नवविवाहिता नैना की मौत की सूचना मिलने पर दोपहर बाद मायके के परिजनों मिली। इसके बाद वे अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचे चाचा सुनिल यादव ने बताया कि भतीजी नैना से सौरभ यादव ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी में दहेज के रूप में 1 अपाची बाइक और जेवरात दिए गए थे। 6 माह बाद ही सौरभ फिर दहेज के रूप में 5 लाख रुपए की मांग करने लगा। इसको लेकर सौरभ नैना के साथ मारपीट कर झगड़ा करता था। 6 माह पूर्व दहेज के रूप में उसे 50 हजार की भैंस खरीद कर दिया गया था। बावजूद सौरभ भतीजी के साथ मारपीट और झगड़ा करते रहता था। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि पति सौरभ व ससुराल पक्ष के लोग मिलकर जहर खिलाकर भतीजी की हत्या कर दी।