बिहपुर। शुक्रवार को बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर वार्ड नंबर 13 में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। मृतका 22 वर्षीय वर्षा कुमारी भ्रमरपुर निवासी नित्यानंद कुंवर के छोटे पुत्र सौरभ उर्फ छोटू कुंवर की पत्नी है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे घर में वर्षा की तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए बिहपुर के एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे थे। जहां पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर आए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
वहीं पति घर से गायब था। जानकारी मिलने पर मृतका के मायके वाले भी लखीसराय के सूर्यगढ़ा से यहां पहुंच रहे हैं। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व सौरभ से हुई थी। जिससे एक छह माह का बच्चा भी है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।














