NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : श्रीपुर के पास एक बाइक और साइकिल के बीच टक्कर

नवगछिया : गुरुवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर के पास एक बाइक और साइकिल के बीच टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। ये हादसा उस समय हुआ जब एक पति-पत्नी साइकिल से अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। घायलों में मांगन सिंह, उनकी पत्नी मंगली देवी, और बाइक सवार सौरव कुमार शामिल हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मारी, जिसके कारण सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। नवगछिया थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगली देवी और सौरव कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है