नवगछिया : खरीक किसानों को कृषि कनेक्शन देने के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों में निर्धारित तिथि के अनुसार बारी-बारी से शिविर लगाया जाएगा। शिविर में किसानों को ऑनस्पॉट कृषि बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रखंड की भवनपुरा पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने बताया कि किसानों को आधार कार्ड, जमीन की रसीद, पासपोर्ट फोटो और मोबाइल नंबर लेकर शिविर में आना होगा। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को लोकमानपुर, 5 फरवरी को खरीक बाजार, 6 फरवरी को गोटखरीक, 7 फरवरी को अकिदत्तपुर, 8 फरवरी को चोरहर, 9 फरवरी को ढोड़िया-दादपुर, 10 फरवरी को खैरपुर, 12 फरवरी को राघोपुर एवं 13 फरवरी को उस्मानपुर पंचायत में शिविर लगाया जाएगा।













