नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को चलाए गए माक्स चेकिंग अभियान में 80 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के गतिविधि करते पकड़ा। सभी लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान सभी लोगों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान दस वाहन को भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा। पकड़े गए सभी दस वाहनों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

नवगछिया पुलिस ने 9 गाड़ी से वसूला जुर्माना
नवगछिया : नवगछिया थाना पुलिस ने सोमवार को नवगछिया शहर केकंटेन्मेंट जॉन क्षेत्र में कोविड नियमों का उल्लंघन करते नो वाहनों को पुलिस ने जब्त किया। जब्त किए गए सभी वाहन दो पहिया और तीन पहिया वाहन है। इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए चार दो पहिया वाहनों से नवगछिया पुलिस द्वारा जुर्माना वसूल किया गया। जबकि शेष पांच वाहन को नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने जुर्माना वसूल किया।
