नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर वाहन चेकिंग के दौरान नवगछिया पुलिस ने सात लीटर देसी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी अखिलेश कुमार एवं गौरव कुमार है. नवगछिया थाना अध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों युवक मोटरसाइकिल से शराब के उसको लेकर आ रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को देख कर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. युवक के पास से सात लीटर देसी शराब बरामद किया गया. शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने युवक की मोटरसाइकिल जबतक करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के संदर्भ में थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

देसी पिस्तौल व दो गोली के साथ युवक गिरफ्तार
नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने श्रीपुर गांव से एक युवक को देसी पिस्तौल व दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक मूल रूप से बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में युवक नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र के गरीब दास ठाकुर बाड़ी रोड में किराए के मकान में रहता था. नवगछिया थाना अध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि युवक हथियारों व गोली के साथ श्रीपुर गांव में एक व्यक्ति को धमकाने के लिए गया हुआ था.
जहां ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए युवक को हथियार एवं गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. युवक के पास से एक देसी पिस्तौल दो गोली बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
