बिहपुर । बिहपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में आजादी के 78वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रखंड स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इसके पूर्व ग्राम पंचायत मड़वा पूर्व की मुखिया उषा निषाद ने स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुखिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता गांव में लगातार पांचवीं बार आयोजित की गई हैं। जिससे कई मेधावी बच्चें निकलकर सामने आ रहें हैं। इस प्रतियोगिता परीक्षा का उद्देश्य यह भी हैं की लोग गांव के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी वीरो सिंह के संघर्ष साहित्य के बारे में जाने। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और स्वतंत्र शिक्षक अच्युतानंद पाठक ने कहा कि वीरो बाबू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।
वीरो सिंह संघर्ष मंच के संयोजक सुजीत कुमार सुमन ने कहा कि वीरो बाबू को सम्मान देते हुए गांव में एक विशाल पुस्तकालय की स्थापना भी की जाएगी। जिसे सरकार की योजनाओं में शामिल किया गया है।

