नवगछिया : बिहारीगंज में आयोजित विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर, नारायणपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की 11 टीमों में से 8 टीमों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में देवराज, सत्यम और पीहू राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रतियोगिता शिशु वर्ग में गौरी, कशिश भारती और साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। संगणक बाल वर्ग में शिवम, शौर्य और काजल विजयी रहे।
विज्ञान प्रतियोगिता शिशु वर्ग में मानवी रानी, ज्ञाना और अंशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृति ज्ञान शिशु वर्ग में अक्षनी नारायण, पायल और अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। संस्कृत बाल वर्ग में विष्णु प्रिया, रिया और अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में राहुल, कार्तिक और अंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बाल वर्ग में आदर्श, आदित्य और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। अरविंद यादव, जितेंद्र सिन्हा, अभिनंदन चौधरी, सौरभ कुमार, प्रीती दीदी और अमित शर्मा ने संरक्षक आचार्य के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कोसी विभाग के विभाग निरीक्षक कृष्ण प्रसाद सिंह ने समापन समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कृत कियाA













