नवगछिया : प्रखंड के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमली चौक झंडापुर के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखकर झंडापुर पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार के नेतृत्व में उसे पकड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पकड़ाये व्यक्ति प्रखंड के हरियो निवासी साजन कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक कट्टा और एक गोली पुलिस ने बरामद की। बुधवार को उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
