NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : लेख प्रतियोगिता में अव्वल छात्र -छात्राएं पुरस्कृत.. बबली कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय

बिहपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय जयरामपुर में बुधवार क़ो गांधी मित्र अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र के संयोजन में व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल, जीवन, हरियाली विषय पर जिलास्तरीय लेख प्रतियोगिता हुई। 11वीं कक्षा के छात्रों ने गांधी के भारत में ग्रीन हाउस गैस एवं जलवायु परिवर्तन पर लेख में बबली कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय और जूली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

10वीं के कक्षा के छात्रों ने गांधी के भारत में जल जीवन हरियाली एवं प्राकृतिक आपदा के लेख में पायल कुमारी प्रथम, गुड़िया कुमारी द्वितीय, सुधांशु कुमार को तृतीय स्थान मिला। 9वीं कक्षा के छात्रों में गांधी के भारत में प्रदूषण पर लेख में मुस्कान कुमारी प्रथम, गुड़िया कुमारी द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

लेख प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को डॉ. विवेकनंद मिश्र एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गोविंद बाबू, निर्मल कुमार, मनींद्र कुमार, लक्ष्मण पासवान, रजनी कुमारी और अन्य उपस्थित रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है