नवगछिया । गोपालपुर थाना पुलिस ने लूट के अलग-अलग दो मामलों में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दिसम्बर माह में लत्तीपाकर स्थित कांग्रेस भवन के निकट एलएनटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख सात हजार रुपये लूट के मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त डिमाहा निवासी अंकित कुमार पिता शिव मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि अंकित पूर्व में भी लूट की घटना में जेल की हवा खा चुका है। इस लूट कांड का एक अन्य अभियुक्त डिमाहा निवासी दीपक पासवान पिता कैलाश पासवान फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
थाना क्षेत्र के तिरासी निवासी दीपक कुमार के फर्द बयान पर मोबाइल लूटने के आरोपित पंचगछिया निवासी क्रमशः छोटू उर्फ रामप्रवेश मंडल पिता चुनचुन मंडल, इम्तियाज पिता सोती अली को खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि छोटू पूर्व में चोरी की बाइक के मामले में जेल की हवा खा चुका है। दोनों अपराधियों से एक बाइक व लूटा हुआ दो मोबाइल बरामद किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गिरफ्तार अपराधियों से गोपालपुर थाना में पूछताछ किया।

