NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : लत्तीपुर दक्षिण पंचायत में सलामत रही उपमुखिया की कुर्सी

बिहपुर | लत्तीपुर दक्षिण पंचायत में मंगलवार को पंचायत भवन में वार्ड-3 की सदस्य इंदू देवी की अध्यक्षता व पंचायत सचिव पुरुषोत्तम चौधरी के संचालन में विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रेक्षक के रूप में बीपीआरओ काजल कुमारी शामिल थीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष बैठक में वोटिंग के दौरान उपमुखिया के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। जिसके बाद जयमाला देवी की उपमुखिया की कुर्सी सलामत रह गई। ज्ञात हो कि पंचायत के छह वार्ड सदस्यों द्वारा उपमुखिया जयमाला देवी के विरूद्ध बीते सप्ताह बीडीओ सत्यनारायण पंडित को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है