नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड के कटरिया रेलवे स्टेशन पर पांच सूत्री मांगों को लेकर सधुआ चॉपर के लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। स्टेशन के समीप समपार फाटक बंद करने को लेकर हो रही परेशानी को लेकर लोगों ने पूर्व में धरना की जानकारी दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धरना पर बैठे लोगों की मुख्य मांगें 9 बी, 9सी ढाला को पूर्ववत रखा जाए, जिससे आम जनता को परेशानी न हो। किसानों की फसल आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़े। समपार फाटक बंद होने के बाद स्टेशन पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाए, कोरोना काल में बंद दानापुर कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव हो, इंटरसिटी जैसे एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो और स्टेशन पर आरक्षण की सुविधा दी जाए।
क्षेत्रीय संघर्ष के नेता योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर हम कटारिया स्टेशन प्रबंधक के साथ-साथ विधायक गोपालपुर, सांसद भागलपुर, रेल मंत्री भारत सरकार व रेल प्रबंधक को भी ज्ञापन दे रहे हैं। कटरिया रेलवे स्टेशन का विकास हो। यह स्टेशन 10 पंचायत की जनता को जोड़ने का काम करती है।

मौके पर दिलीप कुमार सचिव, अखिलेश सिंह निषाद अध्यक्ष अति पिछड़ा (जदयू), बृजकिशोर यादव सरपंच प्रतिनिधि, जहांगीर आलम जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, नीलांबर, अजय पासवान समाज सेवी व कई क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।













