Headlines

नवगछिया : रजिस्ट्रार ने जेपी कॉलेज का किया निरीक्षण.. वित्तीय पावर संबंधित मामला

नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय में गुरुवार को टीएमबीयू के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीजेश नंदन जांच में आये। जिसमें उन्होंने महिला छात्रावास की उपयोगिता और टूटी हुई चहारदीवारी पर प्राचार्य प्रो. सत्येंद्र कुमार से चर्चा की। महाविद्यालय मैदान के बीचो-बीच तेल पाइपलाइन जाने से महाविद्यालय व महिला छात्रावास के अलग-अलग चहारदीवारी कर सुरक्षित करने की बात कहीं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्र-छात्रा की बढ़ती उपस्थिति देखकर आधारभूत संरचना मजबूत करने की बात कही। हिंदी, दर्शनशास्त्र, गणित, मनोविज्ञान विषय में एक भी शिक्षक नहीं है, इस संदर्भ में उन्होंने कहा कुलपति से बात की जाएगी।

प्रभारी प्राचार्य के वित्तीय पावर संबंधित मामला कुलपति के समक्ष रखी जाएगी। मौके पर डीएसडब्लू डॉ. विजेंद्र कुमार, विश्वविद्यालय अभियंता संजय कुमार, डॉ. रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. राजीव कुमार, सुमन आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है