नवगछिया। गोपालपुर के एसवीसी इंटरस्तरीय विद्याालय गोपालपुर में जीविका द्वारा आयोजित रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में चौदह कंपनियों ने अपना अपना स्टॉल लगाया। रोजगार के इच्छुक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन बीडीओ निशांत कुमार व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दीप जलाकर किया। रोजगार मेले में कंपनियों ने अपनी जरूरतों के अनुसार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये ।
इस अवसर पर जीविका भागलपुर के जिला कार्यालय से संचार प्रबंधक विकास कुमार राव, श्रेय शेखर, गोपालपुर के जीविका के बीपीएम विश्वेश्वर कुमार, सामुदायिक समन्वयक रीमा कुमारी आदि मौजूद थे।

