रसलपुर के सूरज और वीरपुर के मो. आलम अस्पताल में भर्ती
नवगछिया। नवगछिया में हुए एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, रसलपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार, पिता बागेश्वर यादव, सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद आलम, पिता शेख शमशेर, बाइक से वहां से गुजर रहे थे।
बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे सूरज कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मो. आलम और पैदल चल रहे सूरज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
