नवगछिया । राजेंद्र कॉलोनी, नवगछिया स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया में विभाग स्तरीय सेवक-सेविका कार्यशाला विभाग निरीक्षक रमेश चंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला लगातार दो वर्ष से हो रही है। इस अवसर पर सेवक-सेविका के दायित्व का उद्बोधन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्य अतिथि मदन अहिल्या कॉलेज नवगछिया के प्रो. विंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने सबको शिक्षा की ज्योति जलाने को कहा। लाल बाबू राय ने सबको सम्मानित किया।
सेवक-सेविका को कंबल, बैग, स्वेटर,जैकेट व अंगवस्त्र से उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। चमेली देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश झा व पंचगछिया के प्रधानाचार्य अनमोल कुमार चौधरी ने शांति मंत्र से कार्यक्रम को संपन्न किया।














