नवगछिया में सेफ नहीं बैंक CSP? लूटने में नाकाम बदमाशशों ने कर दी ग्राहक की हत्य, गोली लगने से संचालक घायल

बिहार में बैंकों के सीएसपी यानी ग्राहक सेवा केंद्र सुरक्षित नहीं हैं। भागलपुर के नारायणपुर चाँदनी चौक स्थित सीएसपी को लूटने आए बदमाशों ने एक ग्राहक की हत्या कर दी। सुनील मंडल को बदमाशों ने गोली मार दी जिसमें उनकी मौत हो गयी। सुनील सीएसपी से रुपया निकालने गए थे। गोलीबारी में सीएसपी संचालक हेमंत सिंह भी घायल हुए है। घटना मंगलवार दिन के करीब 12 बजे की है। मृतक शाहपुर चौहद्दी का रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकल पर सवार दो बदमाश सीएसपी पहुंचे। सीएसपी पहुंचते ही बदमाशों ने संचालक हेमंत सिंह को दो गोली मारी। उसके बाद बदमाशों ने वहां उपस्थित सुनील मंडल के सर में गोली मारी। गोली लगते ही सुनील मंडल की घटनास्थल पर मौत हो गयी । नगरपाड़ा निवासी सीएसपी संचालन को इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। गोलीबारी के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

बताया जा रहा है कि पहचानने के चलते बदमाशों ने सुनील मंडल की हत्या कर दी। गोलीबारी के दौरान चौक पर अफरातफरी मच गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

Whatsapp group Join

दरअसल बिहार के सभी जिलों में सीएसपी में लूटपाट और सीएसपी कर्मी पर लूट की नीयत से जानलेवा हमला आम घटना हो गई है। इस पर रोक लगाने में बिहार पुलिस अब तक फेल है। कई बार संचालक मारे जाते हैं और उनका पूरा परिवार बिखर जाता है।