NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में बंद के दौरान महराज जी चौक और वैशाली चौक पर नोकझोंक और हाथापाई -Naugachia News

मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में शोषण मामले को लेकर वाम दलों एवं राजद द्वारा गुरुवार को आयोजित बंद का नवगछिया बाजार में कम असर देखा गया। लेकिन बाजार के महराज जी चौक और वैशाली चौक पर यातायात ठप कराने के दौरान वाहन चालकों से हाथापाई और नोकझोंक हुई।

Whatsapp group Join

दोपहर को भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह की अगुवाई में इन्नोस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी, माले जिला कमेटी सदस्य पुरुषोत्तम दास, सुधीर यादव एवं सीपीएम के विमल पोद्दार ने बाजार को बंद कराना शुरू किया। थोड़ी देर के बाद राजद कार्यकर्ता झंडा लेकर पहुंचे और माले कार्यकर्ता की टोली में शामिल हो गए। माले कार्यकर्ता समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को बर्खाश्त करो, चन्द्रदेव वर्मा को गिरप्तार करो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है

आदि के नारा लगा रहे थे। लेकिन बाजार की लगभग सभी दुकानें खुली रहीं। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने महराज जी चौक और वैशाली चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर यातायात को ठप कर दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों से हाथापाई और तू-तू, मैं-मैं भी हुई।

महाराज जी चौक पर नुक्कड़ सभा में रामदेव सिंह ने कहा कि बालिका सुधार गृह में बच्चियों के लिए शोषण का मामला सरकार के लिए शर्म की बात है। गौरीशंकर ने कहा कि घटना के दोषी समाज कल्याण मंत्री मंजु वर्मा और उनके पति को सरकार बचाने में लगी हुई है। बंद कराने में राजद के संजय मण्डल, मनोज यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद चौबे, राजकिशोर यादव, विष्णु मंडाल, सीपीएम नेता बिमल पोद्दार, वकील मंडाल, सरफराज, पृथ्वी शर्मा, बिहारी शर्मा, अनिल, मुरारी भारती , देवानंद मंडल, किशन राम उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है