नवगछिया । नवगछिया सहित आसपास के इलाकों में शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। महिलाएं और पुरुष विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संध्या होते ही बाजार के ह्रदय स्थल में स्थित मंदिरों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाएं और युवतियां दीप जलाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचीं। नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में 7 बजे संध्या आरती के समय भारी भीड़ जुटी। आरती की ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इसी तरह राजेन्द्र कॉलोनी स्थित पुनमा दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में दंडवत प्रणाम किया और विशेष पूजा-अर्चना की। परंपरा के तहत यहां बलि भी दी गई।

