Headlines

नवगछिया में डीलरों ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन.. कहा आंदोलन जारी रहेगा

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के हड़ताली डीलर प्रखंड सोमवार को मुख्यालय पहुंचे। फेयर प्राइस डीलर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। वहीं प्रखंड अध्यक्ष सहित सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

11 जनवरी को जिले के सभी डीलर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर नवगछिया प्रखण्ड अध्यक्ष बाबलु राय, नवीन कुमार सहित कई डीलर उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है