Headlines

नवगछिया में चैती दुर्गापूजा की तैयारी, आज रात होगी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना

नवगछिया शहर के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात मां दुर्गा की प्रतिमा वेदी पर स्थापित की जाएगी। चैती दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष सदीप कुमार के अनुसार, रात्रि करीब आठ बजे बांग्ला विधि-विधान से प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिमा स्थापना के दौरान बंगाल के पारंपरिक ढाक की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का विधिवत आह्वान किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा।

वहीं, नया टोला स्थित मंदिर और नवादा के पंचमुखी संकट मोचन दरबार सहित अन्य मंदिरों में धार्मिक आयोजन जारी हैं। यहां श्रद्धालुओं द्वारा अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। चैती पर्व को लेकर पूरे नवगछिया क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है