NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में आज शान से लहराएगा तिरंगा.. जाने कब कहा फहरेगा तिरंगा

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि अनुमंडल कार्यालय 8:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. जबकि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 9:30 बजे, अनुमंडल कारा में 9:40 बजे, बाजार समिति में 9:50 बजे,

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस लाइन में 10 बजे, आदर्श थाना नवगछिया में 10:15 बजे, महिला थाना नवगछिया में 10:18 बजे, एससी एसटी थाना नवगछिया में 10:20 बजे, अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में 10:25 बजे, गोपाल गौशाला नवगछिया में 10:30 बजे एवं नगर पंचायत नवगछिया में 11 बजे झंडोत्तोलन होगा.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद झांकी निकाली जाएगी. इसके लिए 22 जनवरी से 24 जनवरी तक कराया जाएगा. उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत किया जाएगा. झांकी नगर पंचायत नवगछिया, बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, आइडियल पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वारा निकाला जाएगा. पैरेड के दौरान एंबुलेंस और चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति निर्देश दिया गया.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है