नवगछिया। : अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा का 111 वां वार्षिक महाधिवेशन नवगछिया मकन्दपुर चौक से एक किलोमीटर आगे राम बांध टावर चौक भवानीपुर हिमांशु फ्युल सेंटर के ठीक सामने 18फरवरी से 20 फरवरी 2023 को होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में सत्संग प्रेमी उपस्थित होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार को संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया की अध्यक्षता में एक बैठक करके अधिवेशन को पूर्ण रूप से ऐतिहासिक बनाने एवं आगामी बैठक में स्वागत समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इस बैठक में महासचिव अजय किशोर यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार और वीरेंद्र यादव , कोषाध्यक्ष शशिधर साह, अंकेक्षक श्याम सुंदर पोद्दार, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया एवं वरिष्ठ गण उपस्थित थे।
