राजस्थानी भाषा व संस्कृति को फैलाने का लिया निर्णय
नवगछिया : नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच दशम प्रांतीय कार्यकारिणी की पंचांग बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष वर्मा, शाखा अध्यक्ष निखिल चिरानिया, महामंत्री विकास खंडेलवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में आगामी 12 से 15 अप्रैल को बंगाल के सिलीगुड़ी में होने वाले मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर समीक्षा की गई. वहीं नवगछिया शाखा द्वारा छह माह में किए गए कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने एवं नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही. इसके साथ उन्होंने राजस्थानी भाषा व संस्कृति को फैलाने पर जोर देने का कि बात कही. मौके पर वरुण केजरीवाल, सुनील वर्मा, चेतन मुनका, रंजीत उदयपुरिया, रवि सर्राफ दिनेश केडिया, जागृति शाखा अध्यक्ष बबीता वर्मा, कंचन खेमका, स्वेता बूबना सहित अन्य उपस्थित थे.
