नवगछिया : अवैध कब्जा करने वाले 44 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज.. 24 घंटे का अल्टीमेटम

सूचना/खबरे

नारायणपुर। प्रखंड के जेपी कॉलेज व चौहद्दी गांव के पीछे बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 44 लोगों पर नारायणपुर सीओ अजय सरकार ने भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश मंडल ने बताया कि बिहार सरकार की जमीन पर भूमिहीन आवास लाभूक को घर बनाने के लिए सीओ ने आवंटित किया था। जिसपर 44 लोगों ने अवैध कब्जा कर झोपड़ी बना रहे थे। 24 घंटे का अल्टीमेटम मिलने पर भी नहीं हटाने पर उनलोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई की जा रही है।