नवगछिया: ठनका की चपेट में आने से नगर क्षेत्र के वार्ड 11 के मृतक युवक छत्तीस सिंह पिता स्व प्रमोद सिंह के परिजन को नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव ने आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये का चेक सौपा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीओ ने बताया कि दो अक्टूबर को ठनका की चपेट में आने से छत्तीस सिंह की मौत हो गई थी.

घटना के बाद पैसे का आवंटन नही होने के कारण चेक प्रदान करने में थोड़ा विलंब हुआ. उन्होंने बताया कि आपदा राशि का चेक मृतक की मां आशा देवी को प्रदान की गई.

