पुलिस ने योजना को किया विफल देने जा रहा था किसी बड़े घटना को अंजाम -Naugachia News

गोपालपुर

 

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : परबत्ता थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात को जहान्वी चौक से इंडिका कार से भागलपुर जा रहे चार अपराधियों को हथियार व गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के गिरफ्तार होने की पुष्टी नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है. एसपी के प्रेस विज्ञप्ति में गिरफ्तार अपराधियो में रंगरा के मसुदनपुर वैसी निवासी अंकित कुमर पिता डब्लू सिंह, किकेट कुमार पिता जय मंडल, रोहीत कुमार पिता फोउदारी मंडल, एवं खरीक थाना क्षेत्र के अठगामा निवासी मो सज्जाद उर्फ पगला पिता मो भोला शामिल है. पुलिस ने अपराधियों के पास से लाल – ब्लू रंग की इंडिका कार, तीन मोबाइल, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली बरामद भी किया है. एसपी ने बताया है कि मंगलवार की देर रात ब्लू लाल रंग की इंडिका कार पर चार लोग सवार होकर नवगछिया की ओर से भागलपुर की ओर जा रही थी.

इसी दौरान विक्रमशिला पूल पहुंच पथ पर तेज गति से जा रही कार देख गश्ती कर रही परबत्ता पुलिस ने कार को रोका. कार को रोकने के साथ कार पर बैठे लोग भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर चारो को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर दोनों युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व चार जिंदा गोली बरामद किया.

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करते हुए कार को भी जब्त किया है। एसपी ने कहा कि चारो अपराधी कही अपराध की  घटना को अंजाम देने उद्देश्य से जा रहे थे. जिसे परबत्ता पुलिस ने विफल करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.