नवगछिया : एनएच-31 पर 7 जगहों पर लोगों ने हड़प ली सरकारी जमीन.. बिहपुर, खरीक चौक, अंभो चौक

NEWS

एनएच-31 के खगड़िया-पूर्णिया पथ में नवगछिया पुलिस जिले में सात जगहों पर स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन हड़प ली है। ये लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और सर्विस रोड पर बाइक व मोटर गैराज बनाकर व्यवसाय चला रहे हैं। इससे इस पथ पर चलने वाले वाहनों के सुगम यातायात में अवरोध आ रहा है और इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। इतना ही नहीं, इन्हीं कारणों से पथ के संचालन व रखरखाव में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर बेगूसराय स्थित एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) ने भागलपुर के डीएम से मदद मांगी है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने पूरे मामले को लेकर नवगछिया के एसडीओ को जांच कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने को कहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्विटर से हो सकती है कर्मचारियों की छंटनी? एलन मस्क बना रहे हैं प्लान

एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सिन्हा ने बताया कि नारायणपुर चौक, बिहपुर, खरीक चौक, अंभो चौक से नवगछिया जीरोमाइल तक, मकंदपुर चौक, रंगरा चौक व चापर मोड़ पर आमलोगों ने अतिक्रमण कर मकान आदि बना लिए हैं। एनएच की जमीन पर स्थानीय लोग व्यापार कर रहे हैं। ये लोग दबंग हैं।

इन्हें हटाने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरत है। पीडी ने बताया कि कार्य एजेंसी मे. खगड़िया-पूर्णिया हाइवे प्रोजेक्ट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को अतिक्रमण मुक्ति के दिन अपने कर्मचारियों के साथ स्थल पर मौजूद रहकर सहयोग करने को कहा गया है। एनएच की अधिकृत इंजीनियरिंग एजेंसी एमएसवी इंटरनेशनल के रेजिडेंट इंजीनियर को भी एसपी नवगछिया व एसडीओ को सहयोग करने के लिए कहा गया है। बता दें कि खगड़िया-पूर्णिया पथ के 270वें किमी से 410वें किमी तक टू लेन के मरम्मती व रखरखाव का काम पुंज लॉयड को मिला है। इसी सड़क को एनएचडीपी के फेज-3 के तहत फोरलेन में बदला जाना है।