नवगछिया । खरीक थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार और संचालन बीडीओ राजीव रंजन कुमार ने की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति पूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाएं।
पूजा के नाम पर हुड़दंग करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि हर हाल में निर्धारित समय और तय रूठ से ही प्रतिमा और कलश का विसर्जन होगा।

