नवगछिया : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त से एचटूएच सर्वेक्षण का कार्य एप के माध्यम से किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने के कारण सहायक निर्वाचित पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया को निर्देश दिया है कि अमित कुमार, शिक्षक प्राथमिक विद्यालय अमरकोशी, प्रमोद कुमार पासवान, शिक्षक मध्य विद्यालय ढोलबज्जा, प्रदीप कुमार पासवान, शिक्षक मध्य विद्यालय लूरी दास टोला, वीरेंद्र कुमार, शिक्षक मध्य विद्यालय उजानी, रंजन पासवान, शिक्षक प्राथमिक विद्यालय उजानी, सोनू कुमार, शिक्षक मध्य विद्यालय प्रताप नगर, महमूद आलम, शिक्षक उर्दू प्राथमिक विद्यालय उजानी, बृजेश कुमार सिंह, शिक्षक प्राथमिक विद्यालय नया टोला खादी भंडार और मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक प्राथमिक विद्यालय के पांच दिनों की वेतन कटौती की जाए।
इसके साथ ही यदि आगे भी कार्य में शिथिलता बनी रही तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कार्य में लापरवाही के चलते कुछ शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि 100% कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि मतदान केंद्र स्तर के शिक्षकों ने मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में शिथिलता बरती, स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया। इसी कारण उन पर कार्रवाई की गई है।

