नवगछिया | मुंबई के उल्हासनगर में एक फैक्ट्री में काम कर रहे इस्माइलपुर के जयमंगल टोला के रहने वाले तीन युवकों की मौत करंट लगने से हो गई। तीनों उल्हासनगर स्थित एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। इसी दौरान तीनों करंट की चपेट में आ गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मरने वालों में जयमंगल टोला निवासी गुदरी मंडल के पुत्र गुलशन कुमार, सिताबी मंडल के पुत्र शालिग्राम कुमार और लखन मंडल के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।
शव का पोस्टमार्टम मुंबई में ही करवा कर गांव के लिए एंबुलेंस से भेज दिया गया। शनिवार तक तीनों के शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलने के बाद जयमंगल टोला में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।














