नवगछिया : महिला से मारपीट के आरोप में राघोपुर का सरपंच गिरफ्तार

नवगछिया। परबत्ता पुलिस ने बुधवार की देर रात गुप्त सूचना पर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में प्रखंड के राघोपुर पंचायत के सरपंच प्रमोद मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष योगेश कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बलों के साथ उसके घर पहुंचे और घर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। सरपंच ने अपने ग्राम कचहरी कार्यालय में पंचायत के दौरान एक महिला की जमकर पिटाई कर दी थी। जिसको लेकर महिला ने थाने में सरपंच पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बता दें कि करीब चार साल पहले भी प्रमोद जल संसाधन विभाग के एक पदाधिकारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है