नवगछिया| इस्माइलपुर थाने की पुलिस ने शिव मंदिर टोला से महिला के घर से देसी राइफल बरामद की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। आरोपित महिला शिव मंदिर टोला निवासी कारेलाल मंडल की पत्नी रविता देवी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस्माइलपुर थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारेलाल मंडल के घर में देसी राइफल है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी की तो बक्सा से देसी राइफल बरामद की गई। महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।













