खरीक : ख़रीक बाजार मुसहरी के महादलित परिवारों को उपलब्ध कराई गई भूमि पर पुनर्वास के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम गुरूवार को खरीक बाजार मुसहरी स्थित महादलित के द्वार पहुंचकर पदाधिकारियों ने महादलित परिवारों से अपने बसो बासी भूमि पर घर बनाकर निवास करने के लिए कहा लेकिन महादलित परिवारों ने पदाधिकारियों के परामर्श को मानने से इनकार कर दिया. एसडीओ मुकेश कुमार,डीसीएलआर परमानंद साह एवं एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती स्थानीय पदाधिकारियों के साथ खरीक बाजार स्थित गोलचौक पहुँकर महादलितों की बसोबास और पुनर्वास समेत अन्य समस्याओं से रूबरू हुए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल महादलित परिवार लंबे अरसे से जमीन अतिक्रमित कर रहे हैं. पदाधिकारियों ने महादलित टोले में महादलित परिवार के साथ बैठक की. अधिकारियों ने सभी महादलित परिवार के लोगों से अविलंब तुलसीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला के समीप चिन्हित की गयी बसोबासी जमीन पर रहने के लिए जाने को कहा.पदाधिकारियों के निर्देश को सभी महादलित परिवार ने एक स्वर में विरोध करते हुए कहा कि साहब ऐसे जगह पर जमीन दीजिए जहाँ रहने के साथ-साथ रोजी-रोटी का उपाय हो. जिसपर एसडीओ एवं डीसीएलआर समेत अन्य मौजूद थे.

अन्य पदाधिकारियों ने इस दिशा में पहल कि बात कही.इसके बाद पदाधिकारियों ने तुलसीपुर पहुँचकर महादलित को उपलब्ध कराई गयी जमीन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने देखा कि जमीन बड़े गढ्ढे में तब्दील था. जिसपर एसडीओ ने मौके पर मौजूद मनरेगा पीओ कुमार सुंदरम् को जमीन पर मिट्टी भराई के लिए योजना में शीघ्र शामिल करने का निर्देश दिया.

इस बाबत एसडीओ ने मौजूद स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. मालूम हो कि खरीक बाजार मुसहरी टोला के सात महादलित परिवार को वर्ष 2012 में तीन-तीन डिसमिल जमीन मिला था. पर्चा में दी गई बस वासी जमीन पर गढ्ढे रहने के कारण येलोग वहाँ जाना नहीं चाहते है. महादलितों का मांग है कि जमीन वैसा मिले जो रहने लायक हो बसो बासी जमीन के नाम पर गड्ढा दे दिया गया यह बेमानी है.इस मौके पर बीडीओ सुधीर कुमार,सीओ विनय शंकर पांडा,थानाध्यक्ष सुदीन राम,सीआई ब्रजेश परैया,हल्का कर्मचारी ओमकार कुमार,मुखिया प्रतिनिधि संजय चौधरी,बिकास मित्र बिहारी दास,रूपेश कुमार,भाजपा नेता अजीत चौधरी,मो0 सिन्टु आदि मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights