नारायणपुर। नियमित योग, संतुलित खानपान एवं संयमित दिनचर्या अपनाने से ही हम सदा स्वस्थ रह सकते हैं। ये बातें शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया द्वारा मध्य विद्यालय नारायणपुर के परिसर में छात्रों के बीच एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए मैटी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह मिशन के सचिव डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डॉ विद्यार्थी ने कहा कि योग प्राणायाम करने से मानव के अंदर जीवनी शक्ति की वृद्धि होती है। मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार, शिक्षक रबीन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार शर्मा, रूपेश कुमार यादव सहित शिक्षिका अनिता मद्धेशिया ने भी छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।













