नवगछिया । छठ पूजा के अवसर पर उस्मानपुर-मिरजाफरी गांव के मध्य बिंदु कलबलिया धार में चल रहे दंगल प्रतियोगिता का समापन बुधवार शाम हो गया। भागलपुर की नीलम पहलवान ने कानपुर की रेशमी पहलवान को पटकनी देकर खूब वाहवाही लूटी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं, मेरठ के साकिर ने खगड़िया के राजदेव को, पटना की पूजा ने भागलपुर की रूपा को, अयोध्या के स्टील बॉडी ने मेरठ के टाइगर को, समस्तीपुर के नसीम ने बेगूसराय के सुल्तान को, मानसी के ई. चांद ने परवत्ता के हिमांशु को, अयोध्या के बाबा बजरंगी ने गाजियाबाद के मोहित को, पंजाब के हरविंदर ने खगड़िया के कारेलाल को पटकनी देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और जिले से आए पहलवानों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा।
सभी विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से अध्यक्ष महेंद्र यादव एवं अविनाश यादव ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी गुलशन यादव थे। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, नारायणपुर प्रमुख मंटू यादव, दारोगा अजय कुमार यादव, सिकंदर यादव, सुभाष मंडल, अनंत यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे

