Headlines

नवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर खिलाड़ी अवार्ड कार्यक्रम आयोजित

नवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ी अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कि बालिका वर्ग में बेस्ट फाइटर अवार्ड आराध्या सिंह ,सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी उर्फ मीनू ,बेस्ट डिसिप्लिन खिलाड़ी देवाश्री , बालक वर्ग में बेस्ट फाइटर का अवार्ड शिवम कुमार, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हरिओम कुमार ,बेस्ट डिसिप्लिन खिलाड़ी संजीव कुमार को शील्ड के साथ सम्मानित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही प्रशिक्षण केंद्र के सबसे छोटे खिलाड़ी भाग्यलक्ष्मी और बलराम कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण के साथ टेस्ट लिया गया और उनके आधार पर खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए शील्ड के साथ अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद कंचन सिंह ,टिशु कुमारी, अजीत कुमार राय, रीना आनंद, पूनम वर्मा, बंटी कुमार, भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव जेम्स फाइटर, ताइक्वांडो खिलाड़ी अनामिका कुमारी, लकी कुमार, सनी कुमार, प्रतिज्ञा कुमारी, तन्मय वर्मा,हर्षित कुमार ,अद्विक अनय आदि उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है