नवगछिया : नवगछिया शहर के मेन रोड के बिहारी अतिथि सदन के पास से अपराधियों ने शिक्षक के दो लाख रुपये की चोरी कर ली है. अपराधियों ने शिक्षक के मोटरसाइकिल बंधे झोले में रखा दो लाख रुपये को झोला काट कर झोला सहित उड़ा ले गए.घटना के संदर्भ में शिक्षक कजरैली थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी शिक्षक मो असद ने बताया कि मध्य विद्यालय बनिया में शिक्षक है. गुरुवार को दोपहर वे समय नवगछिया एसबीआई बैंक शाखा से घर निर्माण कार्य को लेकर दो लाख रुपये की निकासी की थी. पैसे की निकासी करने के बाद झोले में पास रख कर अपनी लाल रंग की हिरो ग्लैमर मोटरसाइकिल में झोले को बांध दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद हम वहां से आगे निकल गए और बिहारी अतिथि सदन के पास मोटरसाइकिल को लगा कर किराना दुकान में कुछ समान खरीद करने के लिए चला गया. दुकान से जब वापस लौटा तो देखा कि मोटरसाइकिल पर बांध कर रखा झोला गायब है. अपराधियों ने झोले को हैंडल के पास से काट कर झोला सहित पैसे लेकर चले गए थे. पैसे गायब होने के बाद पीड़ित शिक्षक ने घटना की सूचना नवगछिया पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास घटना स्थल पर पहुचें और मामले को छानबीन शुरू की. इस दौरान पुलिस ने किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा. तो सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम दे रहे युवक की पूरी गतिविधि कैद थी. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बड़ी ही चालाकी से मोटरसाइकिल में बांधे झोले को काट कर झोला लेकर वहां से निकल गया. वहीं नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने कहा कि घटना के संदर्भ में पीड़ित के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights