बिहपुर। क्षेत्रीय रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति हाजीपुर के सदस्य सत्यप्रकाश झा ने बिहपुर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। उन्हें स्टेशन पर बहुत सारी सुविधाओं का अभाव मिला। इस बाबत उन्होंने रेल महाप्रबंधक पुर्व मध्य रेल हाजीपुर को पत्र लिखकर यात्री सुविधा दिलाने की मांग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने पत्र में बताया कि बिहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर यात्रियों की बैठने की व्यवस्था नहीं होने, शौचालय और महिला यूरिनल नहीं होने पर काफी परेशानी बताया, स्टेशन परिसर में विश्रामालय नहीं होना,
प्लेटफॉर्म पर अवस्थित उपरिगामी पुल पथ का दक्षिणी भाग जीर्णशीर्ण होने से बंद, सीमांचल एक्सप्रेस, हमसफर, मुज्जफरपुर-यशवंतपुर अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव का मांग किया। इस मौके पर भोला कुंवर ,डॉक्टर ओमप्रकाश पोद्दार एवं रोहित आनंद शुक्ला भी मौजूद थे।














