Headlines

नवगछिया : बिजली कंपनी ने पेड़ पर लगा दिया मीटर, करंट से ग्रामीण की मौत

नवगछिया थाना के श्रीपुर की रेखा देवी ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता एवं मानव बल की लापरवाही के कारण बिजली के करंट से पति के मौत होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़िता ने नवगछिया थाना पुलिस को बताया कि मेरे पति गुरुदेव सिंह 29 अक्टूबर को सात बजे बकरी चराने के लिए निकले थे। घर के बगल में कदम के पेड़ में बिजली मीटर लगा हुआ था। पति कदम के पेड़ के पास बैठे हुए थे। तभी बकरी वहां से भागने लगी तो पति उसी कदम पेड़ के सहारे उठे तो पेड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पति की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और गुरुदेव को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति के अंतिम संस्कार व अन्य कारणों से विलंब से थाने पहुंची हूं। नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण 3/7 कहा कि आवेदन मिला है मामले की जांच की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है