नवगछिया। खरीक बाजार स्थित बाबा गणिनाथ धाम में शनिवार को बाबा गणिनाथ का 19वां वार्षिक पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सिंदूरी पूजन सुबह साढ़े आठ बजे, शोभायात्रा साढ़े 11 बजे, झंडोतोलन दोपहर के डेढ़ बजे, खुला अधिवेशन दो बजे, बाल प्रतियोगिता एवं झांकी शाम के छह बजे से आठ बजे तक व इसके बाद प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश साह, संचालक निरंजन साह, शंभु साह, विजय कुमार साह, शंकर साह आदि ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र करेंगे।













