नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी के पास एनएच-31 पर जय रामपुर से नवगछिया आ रहे बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गये। बाइक पर बैठी जय रामपुर निवासी 45 वर्षीय सोनी देवी पति रविंद्र दास और बिहपुर निवासी बबलू ततमा पिता सालों ततमा घायल हो गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दोनों घायलो को स्थानीय लोगो ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। सोनी देवी का पैर टूट गया था और बबलू शर्मा भी गंभीर रूप से घायल थे। प्राथमिक चिकित्सा के बाद दोनों की गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।













