खरीक:  बाजार स्थित गणिनाथ धाम के पास सड़क पर खड़ी बाइक का डिक्की तोड़कर 90 हजार रुपये लेकर उच्चका फरार हो गया। मामले को लेकर गणेशपुर निवासी पीड़ित श्याम सुंदर शर्मा ने थाने में आवेदन दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें कहा है मैं सोमवार की शाम सड़क किनारे बाइक खड़ा कर पानी पीने के लिए दुकान के अंदर गया। वहां से लौटा था तो देखा कि डिक्की टूटा हुआ है और उसमें रखे 90 हजार रुपये, बैंक पासबुक समेत अन्य कागजात गायब हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Verified by MonsterInsights