Headlines

नवगछिया : बगीचे में छापेमारी के दौरान 12 बोतल विदेशी शराब जब्त

नवगछिया : गोपनीय सूचना के आधार पर नवगछिया के झंडापुर थाने की पुलिस ने सोमवार की अहले सुबह औलियाबाद स्थित एक बगीचे में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि रॉयल पार्टी ब्रांड की 375 एमएल की 12 बोतलों में पैक कुल 4.500 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। शराब को औलियाबाद स्थित ब्रह्मदेव मिश्रा के बसबाड़ी स्थित बगीचे में छिपाकर रखा गया था।

इस मामले में झंडापुर थाने में दो स्थानीय कारोबारियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानेदार ने बताया कि शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है