ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोड़ समीप फोरलेन सड़क पर, एक लोडेड देशी कट्टा व दो मोबाइल समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- रात्रि गश्ती के समय जब युवकों की तलाशी ली गई तो थाना क्षेत्र अंतर्गत पचगछिया टोला कदवा निवासी नागेश्वर सिंह के बेटे टुनो सिंह शराब के नशे में धूत थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं उसके कमर से एक जिंदा कारतूस के साथ लोडेड देशी कट्टा भी बरामद की गई है. साथ में दुसरा युवक नदी थाना क्षेत्र के सिंहकुण्ड निवासी सुधीर मेहता के बेटे मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी बरामद हुई है. गिरफ्तार युवकों को शनिवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
