NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पुल के पास कोसी नदी में 26 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद

नवगछिया : बाबा बिशुरौत पुल के पास कोसी नदी में रविवार को टिंकू कुमार नामक 26 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिला। टिंकू तीन जुलाई की रात से लापता था। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को खोजकर पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव टिंकू के परिजनों को सौंप दिया गया।

Whatsapp group Join

टिंकू के पिता कैलाश साह ने चार जुलाई को झंडापुर थाने में अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और परिवार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कैलाश ने इस बात को लेकर असमंजस व्यक्त किया कि उनका बेटा नदी में कैसे पहुंचा। टिंकू के छोटे भाई रवि कुमार ने आरोप लगाया कि टिंकू की हत्या की गई है।

शव पर बुरी तरह से पिटाई और गला घोंटने के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं थी। झंडापुर थानाध्यक्ष पुनि विश्वबंधु कुमार ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन जांच जारी है। इस घटना से गांव में सदमे और भय का माहौल है तथा स्थानीय लोग टिंकू की मौत का असली कारण जानने के लिए पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है