Headlines

नवगछिया : पुलिस को मिली सफलता.. हथियार के जखीरे के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार -Naugachia News

एसपी के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में इस्माइलपुर, परबत्ता और नवगछिया नदी थानाें की पुलिस ने बिनोवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हथियार के जखीरे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा निवासी चनो मंडल की पत्नी मंजू देवी है। पुलिस ने उसके घर में रखे संदूक से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 देसी पिस्तौल, 9 एमएम की पांच और .315 की 18 कारतूस बरामद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि एसपी निधि रानी को सूचना मिली थी कि विनोवा दियारा में भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने शनिवार तड़के कामलकुंड, काटीधार, छोटी परबत्ता और विनोवा गांव में छापेमारी की। हथियार बरामदगी के बाद एसडीपीओ इस्माइलपुर थाना पहुंचे और गिरफ्तार महिला से पूछताछ की।

इस मामले में इस्माइलपुर थाना में महिला मंजू देवी, उसके बेटे अजय मंडल और शानू मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अजय और शानू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है