बिहपुर/नारायणपुर : पानी भारे गड्ढे अाैर गंगा नदी में डूबने से दाे बच्चाें की माैत हाे गई। पहली घटना शनिवार सुबह बिहपुर के अरसंडी गांव में हुई। यहां विकास मंडल के आठ वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार की मौत चिमनी भट्टा के समीप पानी भरे गड्डे में डूबने से हो गई। वहीं दूसरी घटना नारायणपुर के बैकठपुर दुधैला की है जहां गंगा में डूबने से एक किशोर की जान चली गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीयूष के परिजनों ने बताया कि वह बहन प्रतिभा और अन्य बच्चों के साथ बहियार में बकरी चराने गया था। बहन प्रतिभा ने बताया की हमलोग पानी पीने के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से पीयूष गड्ढे में डूब गया।
बचाने गई तो मैं भी डूबने लगी, लेकिन अन्य बच्चों ने मुझे बचा लिया। इसके बाद घर आकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को निकाला। उसकी मौत के बाद मां बुलबुल देवी, सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल, पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव संतोष कुमार ने थानाध्यक्ष रमेश कुमार व सीओ बलराम प्रसाद को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

4 दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था सोनू
नारायणपुर के बैकंठपुर दुधैला निवासी मुसो यादव के नाती 15 वर्षीय वर्षीय सोनू कुमार की गंगा में नहाने के दौरान नदी में डुबने से मौत हो गई। ग्रामीण के सहयोग से शव को नदी से निकला गया। सोनू के मामा संजय यादव ने बताया कि वह बांका के बेलहर से कुछ दिन पहले ही ननिहाल आया था। उसके मौत के बाद पिता अभिनंदन यादव व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मुखिया अरविंद मंडल व ग्रामीण हजारी मंडल ने बिहपुर पुलिस व नारायणपुर सीओ अजय सरकार को घटना की जानकारी दी। सीओ ने कहा कि परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
