नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर गांव में श्री श्री 108 तीन दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं एवं किशोरियों की भारी सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कलश यात्रा की शुरुआत नागर उच्च विद्यालय पहाड़पुर के मैदान से हुई, जहां 351 महिलाओं एवं किशोरियों ने सिर पर सजे-धजे कलश लेकर यात्रा प्रारंभ की। समाजसेवी विदेंश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।
शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पहाड़पुर गांव, आशाटोल, महवागढ़ होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से बलाहा गंगाघाट पहुंची। गंगाघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया, जिसे महायज्ञ में प्रयोग किया जाएगा।

कलश शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र रामभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का प्रतीक बना।













